Move to Jagran APP

Maharashtra Local Body Polls: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बोले, गठबंधन नहीं बना तो अकेले लड़ेगी भाजपा

Maharashtra Local Body Polls केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा है कि महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुना में गठबंधन नहीं बना तो भाजपा अकेले लड़ेगी। एकनाथ शिंदे गुट के अब्दुल सत्तार ने कहा था कि ग्राम पंचायत जिला परिषद व नगर परिषद चुनावों में भाजपा के साथ दोस्ताना लड़ाई होनी चाहिए।

By AgencyEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Sun, 02 Oct 2022 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 07:35 PM (IST)
Maharashtra Local Body Polls: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बोले, गठबंधन नहीं बना तो अकेले लड़ेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बोले, गठबंधन नहीं बना तो अकेले लड़ेगी भाजपा। फाइल फोटो

जालना, एजेंसी। Maharashtra Local Body Polls: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में निकाय और ग्रामीण चुनावों के लिए गठबंधन पर फैसला करने के लिए स्थानीय नेतृत्व को शक्ति दी है। इस बीच, महाराष्ट्र में रविवार को उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के क्षेत्र वरली से करीब तीन हजार शिवसैनिक सीएम एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

तो अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे

प्रेट्र के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार (Abadul Sattar) के औरंगाबाद में अपने सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं होने के एक सवाल के जवाब में दानवे ने कहा कि अगर गठबंधन काम नहीं करता है, तो उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

शिंदे गुट के सत्तार ने कहा था, भाजपा के साथ हो दोस्ताना लड़ाई

शिवसेना के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के अब्दुल सत्तार ने हाल ही में कहा था कि ग्राम पंचायत, जिला परिषद और नगर परिषद चुनावों में भाजपा के साथ दोस्ताना लड़ाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि गत जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मंजूरी दी थी।

आगामी चुनाव भी एक साथ लड़ेंगेः एकनाथ शिंदे

ग्राम पंचायत चुनाव परिणामों की जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि यह महाराष्ट्र के लोगों द्वारा हमारे शिवसेना और भाजपा गठबंधन के लिए अच्छा है। जून में विद्रोह के बाद शिवसेना उद्धव गुट से अलग हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत लोगों का जनादेश है कि उन्होंने दोनों दलों के बीच गठबंधन को स्वीकार किया है। शिंदे ने कहा कि यह भी स्पष्ट करता है कि हम केवल शिंदे गुट नहीं हैं बल्कि हम असली शिवसेना हैं, लोगों ने हमारे गठबंधन को स्वीकार कर लिया है। हमने 300 से अधिक पंचायतों में जीत हासिल की है। हम आगामी चुनाव में भी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी कोटे को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.