बड़ा होकर कहीं हिस्सा ना मांग ले... दौलत की लालच में कलयुगी पिता ने की 7 साल के बेटे की हत्या
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक पिता ने संपत्ति के लालच में अपने 7 साल के बेटे की गला घोंटकर ...और पढ़ें
-1794249052190_m.webp)
(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पिता ने संपत्ति के लालच में बेटे की हत्या की।
7 साल के मासूम अरमान की गला घोंटकर हत्या हुई।
सीसीटीवी फुटेज और कबूलनामे से खुला राज।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति के लालच और पारिवारिक कलह के चलते एक 58 साल के कलयुगी पिता ने अपने ही 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को डर था कि बड़ा होकर यह बच्चा उसकी संपत्ति में अपना हिस्सा मांग लेगा।
बता दें कि आरोपी यूसुफ मुबारक सैयद की दो पत्नियां हैं। उसने अपना घर अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दिया था। इस बात को लेकर उसकी दूसरी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी कि उसकी दूसरी शादी से पैदा हुआ 7 साल का बेटा अरमान यूसुफ सैयद भी घर और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगता है और उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। इसी कलह और तनाव के चलते आरोपी ने खौफनाक साजिश रची।
5 नवंबर की रात क्या हुआ था?
5 नवंबर की रात को आरोपी यूसुफ अपने 7 साल के बेटे अरमान को साथ लेकर घर से निकला था, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। जब सुबह तक बच्चा नहीं मिला, तो चिंतित दूसरी पत्नी ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर गांधी चौक थाने में अपहरण का मामला कायम किया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज
जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को यूसुफ को परभणी से ढूंढ निकाला, लेकिन उसके साथ अरमान नहीं था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। जब पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
फुटेज में 5 नवंबर की रात यूसुफ अपने बेटे अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेतों की ओर ले जाते हुए साफ नजर आया। इसके ठीक एक घंटे बाद वह अकेला वापस लौटते हुए दिखाई दिया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
गौरतलब है कि जब पुलिस ने ये ठोस सीसीटीवी सबूत आरोपी के सामने रखे, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर रविवार दोपहर को सुले गली में उसके घर के पीछे खेतों में बने एक नाले से मासूम अरमान का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।