विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र सरकार का फरमान, महापुरूषों-स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती पर सरकारी दफ्तरों में दें पुष्पांजलि

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Wed, 11 Jan 2023 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 03:34 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है। इस प्रस्ताव में सभी संभागीय आयुक्तों जिला कलेक्टरों और अन्य सरकारी ...और पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किया प्रस्ताव
महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किया प्रस्ताव

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एक जीआर (सरकारी प्रस्ताव) जारी किया है। इस प्रस्ताव में सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और अन्य सरकारी अधिकारियों को स्वामी विवेकानंद, मा साहेब जिजाऊ, सुभाष चंद्र बोस और बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर अपने कार्यालयों में पुष्पांजलि अर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में नामांकन के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों को तैयार करने के लिए नासिक में एक प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने के लिए एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि संस्थान जून 2023 में शुरू होगा और पहले सत्र में 60 महिलाएं होंगी।