जाति-आधारित कॉलोनियों के नाम बदलेगी महाराष्ट्र सरकार, प्रस्ताव पारित
बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार उन कॉलोनियों के नाम बदलने जा रही है जो जाति के आधार पर रखे गए हैं।
By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 07:45 PM (IST)
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र सरकार अब रिहायशी कॉलोनियों के नाम बदलने जा रही है। जिन कॉलोनियों के नाम बदले जा रहे हैं वो जाति के आधार पर रखे गए हैं। राज्य सरकार ने इससे जुड़े एक प्रस्ताव को पारित कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि उन कॉलोनियों के नाम बदले जाएंगे, जो जाति के आधार पर रखे गए हैं।
Maharashtra Cabinet clear proposal to rename all residential colonies having caste-based names.
— ANI (@ANI) December 2, 2020
बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर थे, जिसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें