विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: मराठा आरक्षण का सुलझा पेंच, महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; इस आधार पर मिलेगी कुनबी मान्यता

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 27 Jan 2024 12:18 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को मराठा समुदाय के सदस्यों के उन सभी रक्त संबंधियों को कुनबी के रूप में मान्यता ...और पढ़ें

मराठा आरक्षण का सुलझा पेंच (Image: ANI)
मराठा आरक्षण का सुलझा पेंच (Image: ANI)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने उन मराठों के कुनबी रिश्तेदारों के रूप में मान्यता देने के लिए अधिसूचना जारी की, जिनके कुनबी जाति के रिकॉर्ड मिले हैं। बता दें कि कुनबी एक कृषक समुदाय, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है। मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाणपत्र की मांग की हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि मसौदा नियमों को महाराष्ट्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गैर-अधिसूचित जनजाति, खानाबदोश जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष पिछड़ा वर्ग (जारी करने और सत्यापन का विनियमन) जाति प्रमाण पत्र (संशोधन) नियम, 2024 कहा जा सकता है।

क्षेत्रीय जांच और सत्यापन के बाद जारी होगा प्रमाण पत्र

अधिसूचना में कहा गया है कुनबी जाति प्रमाण पत्र आवेदक द्वारा अपने रक्त संबंधियों के साथ संबंध स्थापित करने का शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर जारी किया जाएगा।  क्षेत्रीय जांच और सत्यापन के बाद कुनबी जाति प्रमाण पत्र तुरंत जारी किया जाएगा। इसमें चाचा, भतीजा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ 'पितृसत्तात्मक' रिश्तेदार भी शामिल है। 

'सेज सोयरे' शब्द क्या है?

'सेज सोयरे' शब्द में आवेदक के पिता, दादा, परदादा और एक ही जाति में विवाह से बनी पिछली पीढ़ियों के रिश्तेदार शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि इसमें एक ही जाति के भीतर विवाह से बने संबंध शामिल होंगे। नियम कहते हैं कि 'सेज सोयरे' मराठा समुदाय से संबंधित व्यक्तियों के रिश्तेदार थे जिनके कुनबी होने के रिकॉर्ड पाए गए हैं और उन्हें कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कुनबी रिकॉर्ड के आधार पर मिलेगा प्रमाण पत्र

इसमें कहा गया है कि कुनबी होने का रिकॉर्ड रखने वाले व्यक्ति की एक ही जाति में विवाह से बने संबंधों को भी जाति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी 'साधु सोयारे' मराठा समुदाय से संबंधित व्यक्तियों के संबंध में हैं, जिनका कुनबी होने का रिकॉर्ड पाया गया है, मराठा समुदाय से संबंधित ऐसे व्यक्तियों के कुनबी रिकॉर्ड के आधार पर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने जूस पिलाकर खत्म कराया मनोज जरांगे का अनशन, महाराष्ट्र सरकार ने मानी सभी मांगें

यह भी पढ़ें: Mumbai Crime: मुंबई में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने महिला को नशे की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।