विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे के प्रिस्टिन प्रो लाइफ इलाके में लगी भीषण आग, 6-7 दुकानें जलकर खाक

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:22 PM (IST)

पुणे के वाकड स्थित प्रिस्टीन प्रो लाइफ में रविवार सुबह 6-7 दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ...और पढ़ें

दुकानों में लगी आग की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

दुकानों में लगी आग की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. पुणे के वाकड में प्रिस्टीन प्रो लाइफ की दुकानों में आग

  2. दमकलकर्मियों ने शटर तोड़कर आग पर पाया काबू

  3. कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टल गया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के पुणे के वाकड में स्थित प्रिस्टीन प्रो लाइफ (Pristine Prolife) में रविवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर छह से सात दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

आग लगने की खबर लोगों ने नजदीकी रहटानी सब फायर स्टेशन को दी। स्टेशन को सुबह 3:56 पर कॉल मिलते ही तुरंत दमकलकर्मी मौके पर रवाना हो गए। उ

शटर तोड़ कर बुझाई गई आग

उन्होंने होज और होज रीलों का इस्तेमाल कर आग को काबू करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ दुकानें बंद थी जिनके शटर को तोड़ कर आग बुझाया गया।

नहीं हुआ कोई घायल

दमकर्मियों ने ये पक्का किया कि किसी दुकान में लगी आग से दुबारा आग ना भड़क जाए इसलिए सभी दुकानों की सेफ्टी जांची गई। इस मुश्किल बचाव कार्य में थेरगांव सब फायर स्टेशन और मुख्य फायर स्टेशन की टीमों ने भी मदद की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

प्रमुख रिहायसी इलाका है प्रिस्टीन प्रो लाइफ

बता दें कि वाकड का प्रिस्टीन प्रो लाइफ एक प्रमुख और लोकप्रिय रेसिडेंशियल हाउसिंग सोसाइटी है। यहां कई लोगों का परिवार रहता है। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज