विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन, मुंबई में 21 आउटलेट्स पर गिरी गाज; लाइसेंस सस्पेंड

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 21 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।

21 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित (AI फोटो)

21 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गुरुवार को खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 21 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए और 8,020 लीटर घटिया पैकेज्ड पेयजल जब्त किया। धुले की शिवाय बेवरेजेज एलएलपी से जब्त पानी की कीमत 1.63 लाख रुपये है।

मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित बरिस्ता काफी आउटलेट पर गंदे, जंग लगे रेफ्रिजरेटर-फ्रीजर, खुले खाद्य पदार्थ, शाकाहारी-मांसाहारी वस्तुओं को अलग न रखने और जरूरी जांच व कर्मचारी रिकार्ड न होने पर कार्रवाई हुई। कर्मचारियों की स्वच्छता में भी कमी मिली।

मुंबई में पांच, पुणे डिवीजन में 15 और कोंकण डिवीजन में एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित हुआ। मुंबई के अन्य प्रतिष्ठानों में सैंडी दा ढाबा, राजिदी रिटेल, फूड हब और मिल्कोज डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

पुणे डिवीजन में कीड़े, खराब या एक्सपायर हो चुके खाद्य, बिना वैध लाइसेंस कारोबार के मामले मिले। जालना, धाराशिव, हिंगोली और नांदेड़ से 3.03 लाख रुपये का संदिग्ध खाद्य स्टाक जब्त हुआ, जिसमें मलाई पेड़ा, चावल, शुद्ध घी, कद्दू के बीज और 888 किलो तुअर दाल शामिल हैं। रायगढ़ में शिव कैलास डेयरी से 4,140 रुपये का 65 लीटर गलत लेबल वाला खुला दूध जब्त कर नमूने लिए गए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)