विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Result: MVA में सरकार के नेतृत्व को लेकर तकरार, CM पद पर छिड़ी जंग!

Published: Thu, 21 Nov 2024 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2024 09:36 PM (IST)

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की यह टिप्पणी कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार बनेगी ...और पढ़ें

नाना पटोले और संजय राउत (File Photo)
नाना पटोले और संजय राउत (File Photo)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शेष हैं। लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में सरकार के नेतृत्व को लेकर अभी से अभी से तकरार शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री पद पर रार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की यह टिप्पणी कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार बनेगी, सहयोगी शिवसेना को पसंद नहीं आई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा गठबंधन सहयोगी तय करेंगे।

MVA को कांग्रेस से ज्यादा सीटें?

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद बुधवार को पटोले ने कहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार बनेगी। क्योंकि रुझानों से पता चल रहा है कि मविआ में कांग्रेस को ही सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।

नाना बोले- MVA की बनेगी सरकार

नाना ने उम्मीद जताई है कि मविआ को करीब 175 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस लगभग 75 सीटों के साथ गठबंधन में सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी। इसलिए उसके नेतृत्व में ही मविआ की सरकार बनेगी।

संजय राउत को रास नहीं आया नाना का बयान

लेकिन नाना पटोले का यह बयान शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत को रास नहीं आया। राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा मविआ गठबंधन सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाएगा।

आलाकमान लेंगे सीएम पर फैसला

संजय राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने पटोले से कहा है कि वह सीएम का चेहरा होंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इसकी घोषणा करनी चाहिए।

बता दें कि बुधवार को जारी कई एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वाली महायुति राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी।

देश में एग्जिट पोल एक धोखा

बुधवार को जारी किए गए कई एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वाली महायुति राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। राउत ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए उन्हें 'धोखाधड़ी' बताया। उन्होंने दावा किया कि एमवीए सरकार बनाएगी और 160 सीटें जीतेगी।

राउत ने एग्जिट पोल पर कसा तंज

उन्होंने एग्जिट पोल पर तंज कसते हुए कहा कि इस देश में एग्जिट पोल एक धोखा है। हमने लोकसभा चुनाव के दौरान '400 पार' के आंकड़े देखे हैं और हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को 60 पार करते भी देखा है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में 5 एग्जिट पोल के परिणाम आए सामने, दो में MVA को बढ़त; यहां फंसा पेच