Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में फीका रहा दही हांडी उत्सव

dahi handi. मुंबई में दही हांडी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाने के दौरान अधिकांश गोविंदा घायल हुए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:43 AM (IST)
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में फीका रहा दही हांडी उत्सव
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में फीका रहा दही हांडी उत्सव

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 119 और ठाणे में 14 गोविंदा घायल हो गए। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाला यह उत्सव कई इलाकों में फीका रहा। दही हांडी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाने के दौरान अधिकांश गोविंदा घायल हुए। पिरामिड से गिरने के कारण ठाणे में 10 के एक बच्चे का पैर टूट गया। यही उत्सव देख रही एक किशोरी भी घायल हो गई।

loksabha election banner

जानें, क्यों मनाया जाता है दही-हांडी उत्सव

वृंदावन में महिलाओं ने मथे हुए माखन की मटकी को ऊंचाई पर लटकाना शुरू कर दिया, ताकि श्रीकृष्ण का हाथ वहां तक न पहुंच सके। लेकिन कृष्ण की समझदारी के आगे उनकी यह चतुराई भी व्यर्थ साबित हुई। माखन चुराने के लिए श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक पिरामिड बनाते और ऊंचाई पर लटकाई मटकी से दही और माखन को चुरा लेते थे। वहीं, से प्रेरित होकर दही हांडी का चलन शुरू हुआ। दही हांडी के उत्सव के दौरान जो लड़का सबसे ऊपर खड़ा होता है उसे गोविंदा कहा जाता है और ग्रुप के अन्य लड़कों को हांडी या मंडल कहकर पुकारा जाता है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.