विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में गौशालाओं को बड़ी राहत, जमीन के सौदों पर अब कृषि दरें लागू होंगी

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:25 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने गौशालाओं से जुड़ी जमीन की खरीद, उपहार और पट्टे पर अब व्यावसायिक की बजाय कृषि दरें लागू करने का फैसला किया है।

गौशालाओं के जमीन सौदों पर अब कृषि दरें लागू होंगी। (फाइल फोटो)

गौशालाओं के जमीन सौदों पर अब कृषि दरें लागू होंगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गौशालाओं के जमीन सौदों पर अब कृषि दरें लागू होंगी।

  2. यह निर्णय राजस्व मंत्री चंद्रकांत बावनकुले ने घोषित किया।

  3. छुट्टा मवेशियों की देखभाल करने वाली गौशालाओं को राहत मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत बावनकुले ने शनिवार को बताया कि राज्य में गौशालाओं से जुड़ी जमीन की सभी खरीद, उपहार (गिफ्ट डीड) और पट्टे (लीज) के समझौतों पर अब व्यावसायिक, आवासीय या औद्योगिक दरों की बजाय कृषि दरों के हिसाब से शुल्क लागू होगा।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस कदम के पीछे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गोशालाएं सेवा भाव से चलाई जाती हैं और ये सीधे तौर पर कृषि गतिविधियों, वृक्षारोपण अभियानों और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देती हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जमीन के पंजीकरण के समय सेवा उन्मुख गोशालाओं को व्यावसायिक या औद्योगिक प्रतिष्ठान न मानें। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन गोशालाओं को राहत मिलेगी, जो छुट्टा, बीमार, बूढ़े और घायल मवेशियों को आश्रय देती हैं और उनकी देखभाल करती हैं।

साथ ही ये गोशालाएं देसी नस्ल के मवेशियों के संरक्षण और चारे की खेती का काम भी करती हैं। बावनकुले ने बताया कि मौजूदा नियमों में स्पष्टता न होने के कारण राजस्व अधिकारी पहले गोशालाओं के लिए खरीदी या अधिग्रहित की गई जमीन पर उच्च औद्योगिक या आवासीय दरें लागू कर देते थे। यह भी संकेत दिया कि सरकार जिला योजना समिति (डीपीसी) के माध्यम से अधिकृत गोशालाओं को सहायता देने पर विचार कर रही है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।