विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता, ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:11 AM (IST)

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव को गिरफ्तार किया है। वह एक ...और पढ़ें

गिरफ्तारी की प्रतीकात्मक तस्वीर।

गिरफ्तारी की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से इनामी नक्सली को पकड़ा।

  2. संजय सरजू यादव पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

  3. गिरफ्तार नक्सली को झारखंड पुलिस को सौंपा गया।

पीटीआई, मुबंई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने ठाणे जिले से एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड के पलामू जिले के देवगांव गांव का रहने वाला संजय सरजू यादव (45) को एक गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुर्ली इलाके से पकड़ा गया।

10 दिनों से ठाकुर्ली में छिपा था

गिरफ्तार नक्सली से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वो एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन की जोनल कमिटी का सदस्य है। संजय यादव ने बताया कि वह कानून से बचने के लिए पिछले 10 दिनों से ठाकुर्ली में छिपा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने यादव को झारखंड पुलिस को सौंप दिया है, जिसने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।