बाबासाहेब आंबेडकर की उल्टी तस्वीर पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, CM फडणवीस ने कहा- 24 घंटे में होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र विधानसभा में बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर 'लोकराज्य' पत्रिका में कथित रूप से उल्टी छपने पर हंगामा हुआ।
-1783609518991_m.webp)
बाबासाहेब आंबेडकर की उल्टी तस्वीर पर हंगामा
HighLights
महाराष्ट्र विधानसभा में आंबेडकर की उल्टी तस्वीर पर विपक्षी सदस्यों का हंगामा।
सरकारी पत्रिका 'लोकराज्य' में बाबासाहेब की छवि कथित रूप से उल्टी छपी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को राज्य सरकार की आधिकारिक पत्रिका 'लोकराज्य' में बाबासाहेब आंबेडकर और उनके भारत रत्न पदक की कथित रूप से उलटी छवियों के प्रकाशन के विरोध में प्रदर्शन हुए।
कांग्रेस विधायक नितिन राउत द्वारा इस मामले को उठाने के बाद, विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाए और पत्रिका में प्रतिष्ठित समाज सुधारक और संविधान के मुख्य निर्माता को जिस तरह से चित्रित किया गया है, उस पर सरकार से बयान की मांग की।
24 घंटे में होगी कार्रवाई
इस मुद्दे पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को आश्वासन दिया कि कथित चूक के संबंध में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। हमने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले 24 घंटों में कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Video: मुंबई में काली 'थार' का कहर: दो बाइक सवार को उड़ाया; ड्राइवर पर एक्शन
