महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार दो वैन भिड़ीं, पिता-बेटे समेत तीन की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में मालशेज घाट के पास नेशनल हाईवे 61 पर दो तेज रफ्तार वैन की टक्कर में पिता-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
-1790574833734_m.webp)
मालशेज घाट पर दो तेज रफ्तार वैन की टक्कर।
HighLights
मालशेज घाट पर दो तेज रफ्तार वैन की टक्कर।
हादसे में पिता-बेटे समेत तीन लोगों की मौत।
पुलिस ने पोल्ट्री वैन ड्राइवर पर मामला दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में मालशेज घाट के पास एक हाइवे पर तेज रफ्तार दो वैन की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-बेटे और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी।
तेज रफ्तार का कहर कार के उड़े परखच्चे
हादसा रविवार सुबह मुरबाड तालुका में नेशनल हाईवे नंबर 61 पर हुआ। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खेडले-तालवाले गांव के तीन लोगों को ले जा रही एक पिकअप वैन की टक्कर कल्याण की ओर जा रही एक पोल्ट्री वैन से हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप वैन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मारुति तुकाराम खारे, उनके 25 वर्षीय बेटे अजीत मारुति खपारे और 40 वर्षीय ड्राइवर राम मालू सपाटे के तौर पर हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
टोकावाडे पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट इंस्पेक्टर शीतल कुमार नाइक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोल्ट्री वैन के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
