विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: मारपीट के दौरान बेहोश हुई गर्भवती महिला, आरोपियों ने मरा हुआ समझकर जिंदा जलाया

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:57 PM (IST)

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक गर्भवती महिला को मारपीट के बाद मरा समझकर जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

गर्भवती महिला को मारपीट के बाद मरा समझकर जिंदा जलाया (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

गर्भवती महिला को मारपीट के बाद मरा समझकर जिंदा जलाया (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. गर्भवती महिला को मारपीट के बाद मरा समझकर जलाया गया।

  2. धुले-सोलापुर हाईवे के पास सुनसान पहाड़ी में घटना हुई।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चार आरोपियों को दबोचा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। इस दौरान गर्भवती महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसे मृत समझ लिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे कार से सुनसान पहाड़ी में ले जाकर जला दिए।

करीब 11 घंटे की सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। जिसकी तलाशी जारी है।

दरअसल, फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पता अहिल्यानगर जिले के जामखेड़ क्षेत्र में स्थित सप्तसुर सांस्कृतिक कला केंद्र तक का लगाया।

जांच में सामने आया कि बीड जिले के पास सांस्कृतिक केंद्र में आंतरिक विवाद के बाद पिंकी हनुमंत कटका नामक 31 वर्षीय गर्भवती महिला पर हमला किया गया था। आरोपियों का मानना था कि हमले के दौरान बेहोश होने के बाद उसकी मौत हो गई थी और फिर उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

आरोपियों ने बेहोश महिला को मरा हुआ समझकर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे कार से 275 किलोमीटर दूर धुले-सोलापुर हाईवे के पास सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।