विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Ram Idol in Nashik: तपोवन में भगवान राम की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, फाइबर पॉलीमर से बनाई गई मूर्ति

Published: Sun, 13 Oct 2024 01:58 PM (GMT+05:30)

नासिक में भगवान राम की 70 फीट उंची मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस मूर्ति के चारों ओर सात एकड़ जमीन पर केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रामायण से जुड़ी घटनाओं को उजागर किया जाएगा। देश में लगी भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा (351 फीट) राजस्थान में है। इसे स्टैच्यू ऑफ बिलीफ के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम की 70 फीट प्रतिमा का अनावरण किया गया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम की 70 फीट प्रतिमा का अनावरण किया गया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. तपोवन के राम सृष्टि गार्डन में प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  2. इस प्रतिमा का फाइबर पॉलीमर से बनाया गया है।
  3. राजस्थान में स्थापित की गई है भगवान शिव की सबसे बड़ी प्रतिमा

डजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम की 70 फुट उंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। विजयादशमी से एक दिन पहले मूर्ति का अनावरण किया गया है। पंचवटी क्षेत्र में तपोवन के राम सृष्टि गार्डन में प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

यह महाराष्ट्र में श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा है। जानकारी के मुताबिक, इस मूर्ति के चारों ओर सात एकड़ जमीन पर केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रामायण से जुड़ी घटनाओं को उजागर किया जाएगा। इस प्रतिमा का फाइबर पॉलीमर से बनाया गया है।

इस परियोजना से शहर में बढ़ेगा पर्यटन: राहुल ढिकले

बता दें कि इस्कॉन के गौरांग दास प्रभु और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. विनायक गोविलकर ने प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नासिक पूर्व के विधायक राहुल ढिकले ने कहा कि इससे शहर में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा में लगी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा

ग्रेटर नोएडा के सफीपुर गांव में स्थित मोक्षधाम में भगवान शिव की 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा लगवाई है। इस भव्य प्रतिमा का सोमवार को विधि विधान पूर्वक अनावरण भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल व लोकसभा सदस्य डा. महेश शर्मा ने किया। प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार ने किया है।

भगवान शंकर की सबसे ऊंची प्रतिमाएं

  • देश में लगी भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा 351 फीट, राजस्थान में है। इसे स्टैच्यू ऑफ बिलीफ के नाम से भी जाना जाता है।
  • हरिद्वार में 100 फीट ऊंची शिव प्रतिमा लगी है।

तेलंगाना में स्थापित है रामानुज की विशाल प्रतिमा

  • स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी 11वीं सदी के हिंदू संत और दार्शनिक रामानुज की मूर्ति है। यह प्रतिमा तेलंगाना के हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले में स्थित है। यह प्रतिमा 66 मीटर (216 फीट) लंबी है।

(स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) देश की सबसे बड़ी प्रतिमा

वहीं, बात करें भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा की तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (ऊंचाई: 182 मीटर) देश की सबसे बड़ी प्रतिमा है। साल 2018 में बनकर तैयार हुई, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार वल्लभ भाई पटेल को दर्शाया गया है और यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा भारत के गुजरात में स्थित है।

अमेरिका में स्थापित हुआ भगवान हनुमान का विशाल प्रतिमा

वहीं, कुछ दिनों पहले 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' कहलाने वाली विशाल प्रतिमा अमेरिका में स्थापित किया गया था। ह्यूस्टन से करीब 35 किलोमीटर दूर शुगर लैंड में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थित यह हनुमान प्रतिमा भारत के बाहर सबसे ऊंची और टेक्सास में सबसे ऊंची है।

यह भी पढ़ें: Vijayadashami: विजयादशमी पर गोरखपुर में राघव-शक्ति मिलन, मां दुर्गा ने की भगवान राम की प्रदक्षिणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।