Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित को लोकसभा चुनाव में पुणे से उतार सकती है भाजपा

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 06:47 PM (IST)
माधुरी दीक्षित को लोकसभा चुनाव में पुणे से उतार सकती है भाजपा
माधुरी दीक्षित को लोकसभा चुनाव में पुणे से उतार सकती है भाजपा

मुंबई, प्रेट्र। बॉलीवुड में कामयाबी का झंडा गाड़ने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं। भाजपा माधुरी को 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

loksabha election banner

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत इसी साल जून में अभिनेत्री से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह ने माधुरी को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था।राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने गुरुवार को बताया, 'पार्टी 2019 के आम चुनाव को लेकर कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है। माधुरी का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है। उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।'

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में भाजपा ने कांग्रेस से पुणे लोकसभा सीट छीन ली थी। पार्टी प्रत्याशी अनिल शिरोले ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

इस बीच, भाजपा नेता संजय काकडे ने कहा कि जीत के लिए माधुरी को टिकट दें,  इतने बुरे दिन भाजपा के नहीं आए हैं।

वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक मोहन जोशी ने कहा कि भाजपा को अपना उम्मीदवार बदलना ही उनकी हार है। 

गुजरात में मोदी कर चुके हैं ऐसा प्रयोग
माधुरी को चुनाव लड़ाने की योजना के बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'ऐसा तरीका नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तब अपनाया था जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी उम्मीदवारों को बदल दिया था और पार्टी को इसका लाभ भी मिला था।' नेता के अनुसार, इसी तरह का सफल प्रयोग 2017 में दिल्ली के निकाय चुनावों में भी किया गया था, जब सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट देने से इन्कार कर दिया गया।

कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं माधुरी
51 वर्षीय अदाकारा माधुरी 'तेजाब', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है', 'साजन', 'बेटा', 'मृत्युदंड' और 'देवदास' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के जरिये लंबे समय तक करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती रही हैं। आज भी वह कई टीवी शो में सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.