Coronavirus: महाराष्ट्र में को कोरोना के 10438 नए मामले
Mumbai Coronavirus News Update. महाराष्ट्र राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख 90 हजार 262 हो गया है। इनमें से तीन लाख 27 हजार 281 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 10438 नए मामले सामने आए। इस दौरान इससे ज्यादा 10906 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख 90 हजार 262 हो गया है। इनमें से तीन लाख 27 हजार 281 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं, सक्रिय मामले एक लाख 45 हजार 582 रह गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। बीते चौबीस घंटे के दौरान 300 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 11,514 कोरोना मरीज सामने आये और 316 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,79,779 तक पहुंच चुकी है। 1,46,305 मरीज सक्रिय हैं और 3,16,375 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं। इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 16,792 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुणे शहर में बीते 24 घंटों में 1,440 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किये गये और 27 लोगों की मौत हो गयी। जिले में अब तक कुल 1,456 संक्रमितों की इस महामारी से मौत हो चुकी और 1,196 रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
वहीं मुंबई में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 910 नए मामले सामने आये और 57 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। 988 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में अब तक 1,20,165 मरीज इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, 20,562 मरीज सक्रिय हैं। कुल 92,661 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने के बाद अस्पताल से घर भेजा जा चुका है जबकि 6,645 मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। मुंबई में रिकवरी रेट 77% है।
मुंबई के घनी आबादी वाली धारावी में वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आये। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार इस क्षेत्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2597 है और 82 मरीज सक्रिय हैं। 2597 लोगों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया है।