भारत के पुरातन ज्ञान पर ज्यादा ध्यान दें युवा: दलाई लामा
दलाई लामा के अनुसार भारत आंतरिक संसार के ज्ञान को बढ़ावा देने में भविष्य में अहम योगदान दे सकता है।
मुंबई, प्रेट्र। युवा भारत के पुरातन ज्ञान के संबंध में भी जानें। यह कहना था तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का। वह शुक्रवार को मुंबई के एक स्कूल में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'आप युवा हैं। आप भारत के भविष्य हैं। कृपया भारत के प्राचीन ज्ञान पर ज्यादा ध्यान दें। बाहरी चीजें जैसे आधुनिक विज्ञान और आधुनिक शिक्षा भी बहुत उपयोगी हैं लेकिन आंतरिक संसार के संबंध में ये अब भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में हैं।'
दलाई लामा के अनुसार भारत आंतरिक संसार के ज्ञान को बढ़ावा देने में भविष्य में अहम योगदान दे सकता है। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कठिनाइयां झेली हैं लेकिन महसूस किया किइन सभी मुश्किलों पर नियंत्रण पाने को मानसिक तौर पर मजबूत होना पड़ता है। इससे चीजें अधिक स्पष्ट होती हैं और मानसिक शांति मिलती है।
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी मानसिक शांतिआवश्यक है। दलाई लामा ने आगे कहा कि भारत का ज्ञान और दर्शन शेष संसार से अलग है। यह देश लोकतांत्रिक होने के साथ तीन हजार सालों से भी अधिक समय से महान है। जब पूरी दुनिया अंधकार में थी, तब भी भारत सच्चाई का गहराई से पता लगाने की कोशिश में थे।
यह भी पढ़ें: पहले से ज्यादा सतर्क हुई है भारतीय नौसेना