विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के लातूर में कूरियर वैन के अंदर पार्सल में विस्फोट, दो लोग घायल

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:02 PM (IST)

महाराष्ट्र के लातूर में एक कूरियर ऑफिस के बाहर सामान उतारते समय एक पार्सल में विस्फोट हो गया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए।

लातूर में कूरियर वैन के अंदर पार्सल में विस्फोट। (सोशल मीडिया)

लातूर में कूरियर वैन के अंदर पार्सल में विस्फोट। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. लातूर कूरियर ऑफिस के बाहर पार्सल में विस्फोट हुआ।

  2. विस्फोट में दो कर्मचारी घायल, एक गंभीर रूप से जख्मी।

  3. पार्सल में एयरगन पिस्तौल और CO2 कारतूस थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर में एक कूरियर ऑफिस के बाहर सामान उतारने समय एक पार्सल में विस्फोट हो गया, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और एटीएस इस एयरगन शिपमेंट और इससे जुड़े कानूनी नियमों की जांच कर रहे हैं।

शनिवार सुबह लातूर में विलासराव देशमुख मार्ग पर एक कूरियर ऑफिस के बाहर, जब कर्मचारी गाड़ी से कूरियर पैकेज उतार रहे थे, तब पार्सल में विस्फोट हो गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दो लोग घायल हो गए।

लातूर पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने बताया कि जब कर्मचारी गाड़ी से पैकेज उतार रहे थे, तब एक पार्सल बॉक्स के अंदर विस्फोट हुआ। पुलिस ने मौके से जले हुए पार्सल बॉक्स, उसमें मौजूद सामान और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को जब्त कर लिया और जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया।

विस्फोट में दो लोग घायल

इस विस्फोट में दो लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति, जो गाड़ी से दुकान तक पार्सल ले जा रहा था, उसे मामूली चोटें आईं। दूसरा व्यक्ति, जो गाड़ी से पार्सल निकालकर दे रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच के अनुसार, यह पार्सल छत्रपति संभाजीनगर से लातूर की बंदूक घर के नाम की एक दुकान पर भेजा गया था, जहां एयरगन पिस्तौलें बेची जाती हैं।

एसपी अमोल बांते ने बताया कि पार्सल में एक एयरगन पिस्तौल और CO2 गैस से भरे कारतूस थे। यह पैकेज घटना से दो दिन पहले ही लातूर पहुंच गया था और इसे लाने वाली गाड़ी पिछले दो दिनों से धूप में खड़ी थी।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।