विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: प्रेमिका की शादी तय होते ही प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, गहरी खाई में धक्का देकर की हत्या

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:26 PM (IST)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी ने शादी से इनकार पर प्रेमिका को खाई में धकेला

प्रेमी ने शादी से इनकार पर प्रेमिका को खाई में धकेला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता है। यहां शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिकी को गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए युवती के लापता होने का नाटक भी किया था।

प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी श्रीपाद दिनकर वडू (25) और मृतका तरन्नुम बशीर नाईक कोल्हापुर के गारगोटी स्थित अवधूत कॉलोनी में एक-दूसरे के आमने-सामने रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

तरन्नुम महागांव स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले तरन्नुम की शादी कहीं और तय हो गई, जिसके बाद उसने श्रीपाद के साथ अपने रिश्ते खत्म करने और आगे संबंध रखने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

मिलने बुलाकर कर दी हत्या

वारदात वाले दिन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रीपाद ने तरन्नुम को मिलने के लिए बुलाया और उसे शिवदाव-नाइकवाड़ी के पास एक गहरी खाई के पास ले गया। वहां पहुंचने पर तरन्नुम ने उसे अपनी तय हो चुकी शादी के बारे में बताया और रिश्ता खत्म करने की बात कही।

इससे गुस्से में आकर आरोपी ने तरन्नुम को नाईकवाडी के पास स्थित गहरी खाई में धक्का दे दिय, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की पूछताछ में खुला राज

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद भुदरगड पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवती के लापता होने की झूठी जानकारी दी। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच और कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी श्रीपाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने सह्याद्री रेस्क्यू टीम की मदद से घाटी से मृतका का शव बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।