MSc के बाद 26 साल की उम्र में कंपनी का डायरेक्टर... केतन अग्रवाल की कहानी
पुणे के रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन अग्रवाल की मौत का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है।

कौन था केतन अग्रवाल? (फोटो-LinkedIn)
HighLights
केतन अग्रवाल की मौत ट्रेकिंग हादसा नहीं, हत्या थी।
मंगेतर सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी ने की हत्या।
लोहगढ़ किले पर खाई में धकेला गया था केतन को।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे की रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन अग्रवाल की मौत को लेकर कई खुलासे सामने आए हैं। शुरुआत में जो केतन अग्रवाल की मौत ट्रेकिंग हादसा लग रहा था, वह असल में एक सोची-समझी हत्या की साजिश सामने आ रही है।
जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहगढ़ किले की ट्रेकिंग पर गए थे, जहां सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे खाई में धकेल दिया।
कौन था केतन अग्रवाल?
केतन अग्रवाल 'सक्सेस ग्रुप' नाम की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे। ये केतन के पिता और उनके परिवार की पारिवारिक कंपनी है।
केतन पुणे में ही रहते थे। उन्होंने बैब्सन F.W. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। उनके पास सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री भी थी। ये सभी जानकारी केतन के लिंक्डइन बायो से मिली है।
केतन के लिंक्डइन बायो से पता चलता है कि वह अपनी कंपनी के लिए काफी चीजें करना चाहते थे। वे ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे थे जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दें, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मदद करे।
केतन की होने वाली थी ग्रैंड वेडिंग
केतन अग्रवाल की सिया गोयल के साथ इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी, फरवरी में दोनों की सगाई हो चुकी थी। केतन और सिया के घरवाले शा अंदाज में दोनों की शादी कराना चाहते थे।
केतन और सिया की शादी के लिए जयपुर में एक महल बुक किया गया था। इसके साथ ही मेहमानों को पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए प्राइवेट प्लेन भी बुक हो चुके थे। इस शादी पर करोड़ों रुपये का खर्चा हो रहा था।
केतन की मौत 18 जून को हुई, वहीं 20 जून को सिया का बर्थडे था। केतन की मौत से पहले केतन के पिता ने अपनी होने वाली बहू के लिए बर्थडे सेलिब्रेशन की प्लानिंग भी की थी, लेकिन उन्हें कहां पता था कि जिसके लिए वो ये सब कर रहे हैं, वो अपने आशिक के साथ मिलकर उनके ही बेटे की हत्या कर देगी।
