विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिवार को बताने से आसान केतन को मारना था', पुणे हत्याकांड में सिया गोयल का बड़ा बयान

Published: Sat, 27 Jun 2026 06:29 PM (GMT+05:30)

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल ने कबूला कि परिवार को शादी रद्द करने की बात बताने से आसान केतन को मारना लगा।

सिया गोयल ने केतन हत्याकांड को लेकर दिया एक और बयान (जागरण)

सिया गोयल ने केतन हत्याकांड को लेकर दिया एक और बयान (जागरण)

HighLights

  1. सिया गोयल ने केतन को मारने की बात कबूली।

  2. शादी रद करने से बचने के लिए की हत्या।

  3. प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर दिया अंजाम।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी से जुड़ी अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गोयल ने माना है कि केतन अग्रवाल को मारना, अपने परिवार का सामना करने और नवंबर में होने वाली शादी को रद करने से कहीं ज्यादा आसान लगा।

केतन हत्याकांड में सिया का खुलासा

रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। केतन की जिस लड़की सिया से शादी होने वाली थी, उसी सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को मारने की साजिश रची।

सिया और केतन 18 जून को पुणे के पास ही लोहागढ़ किला घूमने गए थे और उसी किले से खाई में गिरकर केतन की मौत हो गई। सिया ने बताया था कि केतन का पैर फिसला, जिससे वो खाई में गिर गया। लेकिन बाद में बात सामने आई कि सिया और चेतन ने केतन को खाई में धक्का देकर मार दिया।

सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सिया लगातार बयान बदल रही है। पकड़े जाने के बाद सिया और चेतन एक-दूसरे पर भी आरोप लगा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल ने बताया कि शादी रद करने के बजाय उन्होंने अपने होने वाले पति को मारना इसलिए चुना क्योंकि वह अपने परिवार की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी।

सिया के भाई ने खोला चेतन का राज

इस सनसनीखेज मर्डर केस की जांच के लिए पुणे और लोनावला पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। इस मामले में सिया गोयल के माता-पिता से भी पूछताछ चल रही है। साथ ही उनके भाई साहिल से भी पूछताछ की जा रही है।

10 घंटे की पूछताछ के दौरान, सिया के भाई साहिल गोयल ने पुलिस को बताया था कि वह चेतन चौधरी को जानता था और सिया उससे एक क्रिकेट मैच के दौरान मिली थी। पुलिस ने बताया कि पिछले साल एक कॉमन दोस्त की दिवाली पार्टी में मिलने के बाद वे एक-दूसरे के करीब आए थे।

यह भी पढ़ें- 'केतन का सिर कुचला हुआ था... लोग रो रहे थे, सिया शांत थी', रेस्क्यू टीम के सदस्य का दावा