विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड में IT विभाग की रेड, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के ठिकानों पर छापामारी

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:06 PM (IST)

आयकर विभाग ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा है।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के ठिकानों पर छापामारी(फाइल फोटो)

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी के ठिकानों पर छापामारी(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और जाने-माने फिल्म निर्माता वासु भगनानी और प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े मुंबई स्थित कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की सूचना मिलने के बाद विभाग की अलग-अलग टीमें विभिन्न परिसरों में पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही हैं।

मुंबई आयकर विभाग की विशेष टीमों ने शहर में लगभग 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। जांच अधिकारी संबंधित परिसरों से वित्तीय रिकॉर्ड, बही-खाते, बैंक खातों के विवरण और हाल के वर्षों में हुए विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता का पता लगाया जा सके।

फिल्मों के नाम पर विदेश फंड भेजने का शक

विभाग को कुछ समय से लगातार ऐसी जानकारियां मिल रही थीं कि फिल्म शूटिंग, विदेशी वितरण और प्रोडक्शन खर्चों के बहाने भारी मात्रा में धनराशि विदेश भेजी जा रही है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई है, नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध तरीके से फंड की हेराफेरी की गई है।

राजस्व और कर विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई फिलहाल जारी है। माना जा रहा है कि सभी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच पूरी होने के बाद विभाग इस मामले में सामने आई वित्तीय गड़बड़ियों, अघोषित संपत्ति और कर चोरी के वास्तविक आंकड़ों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेगा।

हालांकि, छापेमारी और जारी जांच को लेकर अब तक अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके पति जैकी भगनानी या फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 'यह बहुत दुखद है यार...' Virat Kohli इंस्टाग्राम कंट्रोवर्सी पर रकुल प्रीत सिंह ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में फंसे रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत, तलाश जारी