Move to Jagran APP

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार की बात करने वाले गैरजिम्मेदार व राष्ट्रविरोधी: गडकरी

पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ के घोटाले पर उन्होंने कहा कि नीरव मोदी से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 03:40 PM (IST)
राफेल सौदे में भ्रष्टाचार की बात करने वाले गैरजिम्मेदार व राष्ट्रविरोधी: गडकरी

मुंबई, प्रेट्र। राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार पर कांग्रेस के हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इसमें भ्रष्टाचार की बात करने वाले गैरजिम्मेदार और राष्ट्रविरोधी हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें भ्रष्टाचार कहां हुआ है। उन्होंने पूछा कि क्या देश को राफेल जैसे अग्रिम दस्ते के लड़ाकू विमानों की जरूरत नहीं है? उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और इस खरीद में 12,632 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। 

loksabha election banner

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री ने कहा कि क्या महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों की खरीद पांच-छह वर्षों तक के लिए सिर्फ भ्रष्टाचार के डर से टाल दी जानी चाहिए? पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ के घोटाले पर उन्होंने कहा कि नीरव मोदी से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। हमारी सरकार पर इसका आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है।

कांग्रेस या संप्रग का नाम लिए बगैर गडकरी ने पूछा कि जब नीरव को लोन दिया गया था, तो किसकी सरकार थी? उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या जैसे विदेश जा चुके भ्रष्टाचार के आरोपितों के खिलाफ मोदी सरकार उचित कदम उठाएगी। गडकरी ने कहा किव्यर्थ ही मोदी सरकार पर हमले किए जा रहे हैं। गैरजिम्मेदार लोगों के लए लिए अच्छा यही होगा कि वो खुद अपने अंदर पहले झांके, तब उन्हें पता चलेगा कि किसके शासन में कितने घपले, घोटाले हुए थे। इस बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.