इंडियन ऑयल अधिकारी को 7 बार चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, केंद्रीय मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के हिंगोली में इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेल्के की पेट्रोल पंप सील करने के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

इंडियन ऑयल मैनेजर महेश शेल्के की हिंगोली में हत्या।
HighLights
इंडियन ऑयल मैनेजर महेश शेल्के की हिंगोली में हत्या।
पेट्रोल पंप सील करने के विवाद में चाकू से हमला।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने घटना की कड़ी निंदा की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक पेट्रोल पंप को सील करने को लेकर इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर और पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी आगे बढ़ गई कि पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे ने सेल्स मैनेजर महेश की सात बार चाकू मारकर हत्या कर दी।
दोनों के बीच क्यों हुई थी बहस
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शेल्के और उनकी टीम मंगलवार शाम इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंची थी क्योंकि पेट्रोल पंप तकनीकी दिक्कतों के कारण पिछले तीन महीने से बंद था।
जानकारी के मुताबिक, पेट्रोस पंप ऑपरेटर साहेबराव पांडववीर के परिवार ने कामकाज फिर से शुरू करने के लिए एक महीने का समय मांगा था लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे उमेश ने शेल्के को 7 बार चाकू मारकर हत्या कर दी।
पेट, पीठ और चेहरे पर चोट लगने के कारण शेल्के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांडववीर भाग गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।
कुरंदा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज
इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने अपने सहयोगी की मौत पर दुख जताया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शेल्के पर उनकी ड्यूटी के दौरान हमला किया गया था।
उन्होंने कहा,'महाराष्ट्र के हिंगोली में अपनी ड्यूटी करते हुए जानलेवा हमले का शिकार हुए। हमारे सहयोगी श्री महेश शेल्के के दुखद निधन से मैं बहुत दुखी हूं। मैं इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। हमने महाराष्ट्र में उच्च अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंडियन ऑयल इस बेहद दुख की घड़ी में श्री शेल्के के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उनके परिवार, सहयोगियों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'
Deeply anguished by the tragic loss of our colleague, Shri Mahesh Shelke, who was fatally attacked while discharging his official duties in Hingoli, Maharashtra. I strongly condemn this heinous act. We have taken up the matter with the highest authorities in Maharashtra, seeking swift and stringent action against those responsible. IndianOil stands firmly with Shri Shelke’s family in this hour of immense grief. My heartfelt condolences to his family, colleagues and loved ones. @HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @sahneyas @IndianOilcl
— ChairmanIOC (@ChairmanIOCL) October 7, 2026
केंद्रीय मंत्री ने हत्या की निंदा की
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस हत्या की निंदा की और इसे चौंकाने वाली और हिंसा की अस्वीकार्य घटना बताया।
पुरी ने कहा, 'महाराष्ट्र में अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए इंडियन ऑयल के मैनेजर महेश शेल्के की जान जाने की दुखद घटना से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। वो हिंगोली में इंडियन ऑयल के एक रिटेल आउटलेट का टेकओवर करने वाल टीम का हिस्सा थे, तभी उन पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया। मैं हिंसा की इस घिनौनी और अस्वीकार्य घटना की कड़ी निंदा करता हूं।'
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियन ऑयल की ओर से मदद का भरोसा दिलाया।
Deeply saddened and shocked by the tragic incident in which Shri Mahesh Shelke, Manager (Retail Sales), IndianOil, lost his life in Maharashtra while discharging his official duties. He was a part of a team carrying out the takeover of an IndianOil retail outlet in Hingoli district when he was brutally attacked with a sharp weapon. I strongly condemn this heinous and unacceptable act of violence. I offer my heartfelt condolences to the bereaved family in their hour of unimaginable grief and shock. @PetroleumMin and @IndianOilcl firmly stand with them and will extend all possible support. The issue has been taken up with the senior-most officials of the Maharashtra Government and Police to ensure swift and strict action against those responsible, in accordance with law. The safety, dignity and security of our energy-sector personnel, who work tirelessly to serve the nation, remain paramount. May the departed soul rest in peace. Om Shanti. 🙏
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 7, 2026
केंद्रीय मंत्री ने सख्त कार्रवाई की मांग की
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है ताकि दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें- पोलैंड के स्कूल में छात्र ने चाकू से किया हमला, टीचर समेत 7 घायल
