विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जलील को जेल जाना होगा, आवाज के नमूने मेल खा रहे हैं'; नासिक टीसीएस मामले पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM (IST)

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया है कि नासिक टीसीएस मामले में एआइएमआइएम प्रमुख इम्तियाज जलील मुख्य आरोपित हैं और उन्हें जेल जाना होगा।

नासिक टीसीएस मामले में इम्तियाज जलील पर बड़ा दावा

नासिक टीसीएस मामले में इम्तियाज जलील पर बड़ा दावा

HighLights

  1. इम्तियाज जलील नासिक टीसीएस मामले में मुख्य आरोपित घोषित।

  2. मंत्री संजय शिरसाट ने जलील के जेल जाने का दावा किया।

  3. जलील के वॉयस सैंपल आरोपित निदा खान से मेल खा रहे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि नासिक टीसीएस में कथित यौन उत्पीड़न और मतांतरण के मामले में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की राज्य इकाई के प्रमुख इम्तियाज जलील को मुख्य आरोपित बनाया गया है। उस पर इस मामले की आरोपित निदा खान को पनाह देने का आरोप है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना नेता शिरसाट ने दावा किया कि जलील को जेल जाना होगा, क्योंकि जांचकर्ताओं द्वारा लिए गए उसके वायस सैंपल (आवाज के नमूने) मेल खा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में इम्तियाज जलील मुख्य आरोपित है। नासिक पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे जेल जाना ही होगा। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जलील के काल रिकॉर्ड और वॉयस सैंपल मेल खा रहे हैं।

निदा खान को पनाह देने के आरोप में छत्रपति संभाजीनगर से एआइएमआइएम पार्षद मतीन पटेल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए शिरसाट ने दावा किया कि पार्टी का पार्षद तो बस एक मोहरा था। यह सब एक दिन में नहीं हुआ। निदा खान यहां अपने रिश्तेदारों के साथ 35 दिनों तक रही थी। यह सब जलील के इशारे पर हुआ।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जलील ने स्वीकार किया कि मुझे इस मामले में सह-आरोपित बनाया गया है, लेकिन यह नहीं पता कि कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं। यदि शिरसाट कह रहे हैं कि मुझे जेल जाना होगा, तो मैं जाऊंगा। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या शिरसाट मुझसे पहले जेल जाएंगे या मेरे बाद, क्योंकि मैंने उनके खिलाफ कई सुबूत दिए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।