Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, BEST बसों का बदलना पड़ा रूट; जलभराव ने बढ़ायी परेशानी
Mumbai Rain Update मुंबई में 25 स्थानों पर जलभराव की सूचना है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हैं मुंबई के बांद्रा समेत कई स्थानों पर सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण आज पूरे मुंबई में 25 स्थानों पर जलभराव की सूचना है। बेस्ट बसों को जलभराव के कारण डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में रेड तो कुछ के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
इन जिलों में आरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे, नासिक पुणे और सिंधुदुर्ग में रेड के साथ आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आइएमडी के अनुसार राज्य के पुणे और नासिक के घाट क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना है तो वहीं पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। जलभराव कई जगह पर रेल और सड़क यातायात प्रभावित है।
Maharashtra | As heavy rainfall lashes city with IMD issuing an orange alert, severe waterlogging recorded in several parts of Mumbai. Visuals from Dadar area pic.twitter.com/7JHRvYb1Wy— ANI (@ANI) July 6, 2022
मंगलवार को आइएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्य में अगले चार दिन तक भारी बारिश होगी। बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों को दिशा - निर्देश जारी किए हैं।
#WATCH | Heavy rainfall lashes Mumbai this morning, visuals from Bandra. pic.twitter.com/tSo7sIIBhc— ANI (@ANI) July 6, 2022
महाराष्ट्र के किन इलाकों में है रेड अलर्ट?
मौसम विभाग ने रायगढ़, सतारा, रत्नागिरी, और कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया है। आइएमडी की ओर से मंगलवार को राज्य में अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि मानसूनी बारिश के कारण राज्य की कई सड़कें जलमग्न हो चुकी है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तालाब में डूबने से दो की मौत
मुंबई के दहिसर इलाके में एक तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार एक का शव मिल गया है और दूसरे की तलाश जारी है।
#WATCH | Maharashtra | Two people drowned after they went to take a bath in a pond in Mumbai's Dahisar area. One of the bodies has been found and a search operation underway for the other: Mumbai Fire Brigade (MFB) pic.twitter.com/WIOs1tRZNk— ANI (@ANI) July 5, 2022
पवई झील का जलस्तर बढ़ा
मुंबई में भारी बारिश की वजह से मंगलवार शाम पवई झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
#WATCH | Maharashtra: Due to heavy rainfall in Mumbai, Powai Lake started overflowing at 6.15 pm today.
(Source: BMC PRO) pic.twitter.com/JSpetDsKpy— ANI (@ANI) July 5, 2022
यह भी पढ़ें -