विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaina NC के खिलाफ उद्धव गुट के सांसद के बिगड़े बोल, अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Fri, 01 Nov 2024 02:27 PM (IST)

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में मुंबादेवी विधानसभा से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना चुडासमा मुनोत ने अरविंद सावंत के ‘इंपोर्टेड माल’ ...और पढ़ें

उद्धव की पार्टी के सांसद पर भड़की शाइना एनसी (फाइल फोटो)
उद्धव की पार्टी के सांसद पर भड़की शाइना एनसी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अरविंद सावंत का विवादित बयान
  2. शाइना एनसी ने किया पलटवार

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन हो गए हैं और अब प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इस बीच, शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी को लेकर विवादित बयान दिया है। अरविंद सावंत ने शाइना के शिंदे गुट से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया और कहा कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टड माल नहीं चलता है।

महाराष्ट्र में मुंबादेवी विधानसभा से शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार शाइना चुडासमा मुनोत ने अरविंद सावंत के ‘इंपोर्टेड माल’ वाले बयान पर पलटवार किया है।

शाइना ने दक्षिणी मुंबई के सांसद और शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता अरविंद सावंत पर पलटवार करते हुए एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महिला हूँ, माल नहीं।’’ इसके साथ ही शाइना NC ने अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को बयान देते हुए उन्होंने कहा, ये वही अरविंद सावंत हैं जिनके लिए साल 2014 और साल 2019 में हमने प्रचार किया। एक बहन के तौर पर हमने उनके लिए प्रचार किया। लेकिन यह उनकी मनस्थिति, सोच और विचार है कि वे कहते हैं कि यह महिला माल है। माल का मतलब आईटम होता है।”

इससे पहले अपने एक बयान में अरविंद सावंत ने बिना नाम लिए हुए शाइना के लिए कहा था, “उनकी हालत देखिए आप। जिदगी भर वो भाजपा में रहीं। फिर वो दूसरी पार्टी में गईं। हमारे यहां इंपोर्टेड माल नहीं चलता। हमारे यहां ओरिजनल माल चलता है।”

गौरतलब है कि शाइना अरसे से बीजेपी में थी और अक्सर टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती थीं। लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनावों में वे शिवसेना (शिंदे) के टिकट पर मुंबादेवी ने चुनाव लड़ रही हैं।

शायना नैरेटिव बनाना चाहती हैं- अरविंद सावंत 

शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने शिवसेना नेता शायना एनसी द्वारा उनके हालिया बयान पर हमला करने के सवाल के जवाब में कहा, वह (शायना एनसी) अभी एक नैरेटिव सेट करना चाहती हैं। वास्तव में मैंने जो कहा, आप पूरी बात दिखाते हैं। वह उस विधानसभा में नहीं रहती हैं। 55 साल के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं... एक महिला की विनम्रता का अरविंद सावंत ने हमेशा सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Elections 2024: राहुल गांधी 6 नवंबर को महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी शंखनाद, कॉमन गारंटी जारी करेगा MVA