Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Elections 2024: राहुल गांधी 6 नवंबर को महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी शंखनाद, कॉमन गारंटी जारी करेगा MVA

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 02:27 PM (IST)

    छह नवंबर को महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन अपने चुनाव अभियान का संयुक्त रूप से आरंभ करेगा। इसी दिन मुंबई मे कॉमन गारंटी का एलान भी किया जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार एक मंच पर होंगे। तीनों नेता विपक्षी की गारंटी जारी करेंगे। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी का मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति से है।

    Hero Image
    राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा के स्टार प्रचारक महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में धुआंधार प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी यानी एमवीए के नेता भी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छह नवंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वे नागपुर में 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह नवंबर को राहुल गांधी मुंबई में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।

    नाना पटोले ने बताया कि राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एकसाथ एमवीए की गारंटी जारी करेंगे। उधर, शरद पवार ने भी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी करने की बात कही है। पवार ने कहा कि विपक्ष का प्रचार अभियान छह नवंबर को शुरू होगा।

    महायुति से एमवीए का मुकाबला

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के बीच है। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) शामिल है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस शामिल है।

    20 नवंबर को 288 सीटों पर चुनाव

    महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में ही चुनाव होगा। 20 नवंबर को मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र के साथ ही झारंखड विधानसभा चुनाव के परिणाम भी जारी होंगे।

    पिछले चुनावी आंकड़े

    लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर भाजपा रही। यहां उसे सिर्फ नौ सीटों पर जीत मिली। शिवसेना (यूबीटी) ने नौ सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सात सीटों पर जीत मिली। आठ सीटों पर शरद पवार गुट की एनसीपी जीती।

    अगर विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2014 में भाजपा को सबसे अधिक 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना 63, कांग्रेस 42 और एनसीपी ने 41 सीटों पर कब्जा जमाया था। 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा का आंकड़ा घटा। पार्टी को 105 सीटों पर ही जीत मिली। शिवसेना को 56 सीटों पर सफलता मिली। एनसीपी 54 और कांग्रेस 44 सीटों पर जीती थी।

    यह भी पढ़ें: मुंबई में कांग्रेस को बड़ा झटका, महानगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष रहे रवि राजा BJP में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें: 'अजित पवार को ऐसा नहीं करना चाहिए था', भाजपा ने नवाब मलिक को टिकट दिए जाने का किया विरोध