विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल मैप ने फिर कर दी गड़बड़! कार लेकर खाई में गिर गई महिला, जानिए कैसे फिर भी बच गई जान

Published: Sat, 26 Jul 2025 04:51 PM (IST)

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला गूगल मैप का पालन करते हुए खाई में गिर गई। बेलापुर से उल्वे ...और पढ़ें

महिला की कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला की कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. महिला को बेलापुर से उल्वे जाना था
  2. गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखा दिया
  3. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला को गूगल मैप फॉलो करना महंगा पड़ गया। रूट को फॉलो करने हुए महिला की कार खाई में गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने जब महिला को देखा, तो उसे बाहर निकाला।

महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसकी कार को भी बाहर निकाल लिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हैं। इसमें महिला की कार को क्रेन की मदद से निकालते हुए देखा जा सकता है।

गूगल मैप को फॉलो कर रही थी महिला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को बेलापुर से उल्वे जाना था। वह अपनी कार लेकर घर से निकली। उसे बेलापुर में 'बे ब्रिज' से होकर जाना था, लेकिन गूगल मैप ने उसे पुल के नीचे ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाले रास्ता दिखाया। महिला को रास्ते का अंदाजा नहीं था, इसलिए उसने गूगल मैप का रूट फॉलो करना शुरू कर दिया।

इसके कुछ ही देर बाद महिला की कार खाई में जा गिरी। वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को पानी में तैरते हुए देखा और उसे तुरंत बाहर निकाला। महिला की कार को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

गूगल मैप को फॉलो करते हुए दुर्घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल बरेली से बदायूं जा रही एक कार गूगल मैप की वजह से 50 फीट नीचे बह रही नदी में गिरकर बह गई थी। इस हादसे में 3 मौत हो गई थी। वहीं हैदराबाद से केर पहुंचा एक ग्रुप भी गूगल मैप के कारण उफनती नदी में जा गिरा था।

यह भी पढ़ें- 'गूगल मैप पर रिव्यू करो और कमाओ पैसा', मैसेज पढ़ते ही झांसे में आया शख्स; 10 दिन में ठग लिए 14 लाख रुपये