Move to Jagran APP

पुष्पक एक्सप्रेस में डकैती एवं दुष्कर्म मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी: जीआरपी आयुक्त

लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में बीते शुक्रवार को हुई डकैती एवं दुष्कर्म की घटना में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से चार आरोपितों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 05:03 PM (IST)
पुष्पक एक्सप्रेस में डकैती एवं दुष्कर्म मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी: जीआरपी आयुक्त
पुष्पक एक्सप्रेस में डकैती एवं दुष्कर्म मामले में चार और गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में बीते शुक्रवार को हुई डकैती एवं दुष्कर्म की घटना में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से चार आरोपितों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। चार आरोपितों को आज गिरफ्तार किया गया। आठ आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि जीआरपी के पुलिस कमिश्‍नर कैसर खालिद ने एएनआई को दिए बयान में की।

loksabha election banner

जीआरपी के पुलिस आयुक्त ने ही स्वयं ट्वीट कर बीते 8 अक्‍टूबर को हुई घटना की जानकारी दी थी। उन्‍होंने कहा था कि आठ अक्तूबर को मुंबई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन जब नासिक के बाद इगतपुरी स्टेशन पहुंची तो उसकी डी-2 स्लीपर कोच बोगी में आठ हथियार बंद लोग चढ़ गए। ट्रेन चलने के बाद इगतपुरी से कसारा के बीच ट्रेन के सुरंगों से गुजरने के दौरान यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। साथ ही एक 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म भी किया। बता दें कि इगतपुरी से कसारा के बीच ट्रेन को कई सुरंगों से गुजरना पड़ता है।

इस दौरान ट्रेन में अंधेरा हो जाता है। लूटपाट होती देख यात्रियों ने कसारा स्टेशन पहुंचते ही शोर मचाकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है एवं उनके पास से 34,200 रुपयों की संपत्ति भी बरामद की है। दुष्कर्म पीड़िता युवती को अस्पताल भेज दिया है। उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। कैसर खालिद के अनुसार पुलिस हमलावरों पर आईपीसी की धाराओं 395 (डकैती), 397(लूट एवं डकैती), 376डी(सामूहिक दुष्कर्म),354(किसी महिला की अस्मत पर हमला), तथा 354बी एवं इंडियन रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.