शरद पवार के बंगले में काम करने वाले चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित, महाराष्ट्र में 14161 नए मामले
Sharad Pawar शरद पवार के गोविंद बाग स्थित बंगले में काम करने वाले चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 14161 नए मामले सामने आए हैं।
मुंबई, एएनआइ। Sharad Pawar: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता शरद पवार के गोविंद बाग स्थित बंगले में काम करने वाले चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को यह जानकारी बारामती के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। इस बीच, महाराष्ट्र में कोरोना के 14161 नए मामले सामने आए, 11749 रिकवर हुए और 339 मौतें हुईं हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गई, जिसमें 4,70,873 रिकवर मामले, 1,64,562 सक्रिय मामले और 21,698 मौतें शामिल हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 1406 नए मामले सामने आए, 1235 रिकवर हुए और 42 मौतें हुईं हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,34,223 हो गई, जिसमें 18,297 सक्रिय मामले, 1,08,268 रिकवर मामले और 7,353 मौतें शामिल हैं।
महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 14,492 नए मामले सामने आए, 12,243 रिकवर हुए और 326 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,43,289 हो गई, जिसमें 4,59,124 रिकवर मामले, 1,62,491 सक्रिय मामले और अब तक 21,359 मौतें शामिल हैं। मुंबई में 1,275 नए मामले मिले, 976 रिकवर हुए 46 मौतें हुईं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,817 हो गई है, जिनमें 18,170 सक्रिय मामले, 1,0,7033 रिकवर मामले और अब तक 7,311 मौतें शामिल हैं। मुंबई के धारावी इलाके में 17 नए पॉजिटिव केस मिले, 2342 रिकवर हुए।
महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के संक्रमित होने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहेे हैं। बीते 24 घंटों में 117 जवान और संक्रमित पाए गए और दो की मौत दर्ज की गई। राज्य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों का आंकड़ा अब बढ़कर 12,877 तक पहुंच चुका है, जिनमें से 2,255 जवान सक्रिय हैं। 10,491 जवान स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेजे जा चुके हैं जबकि 131 संक्रमित जवानों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 13,165 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 346 मौतें दर्ज की गयी। 9,011 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।