यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sameer Wankhede Wife: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आए अश्लील मैसेज
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी अभिनेत्री क्रांति रेडकर को शुक्रवार को जान से मारने की ...और पढ़ें

HighLights
- क्रांति रेडकर को पाकिस्तानी नंबरों से अश्लील मैसेज आए
- क्रांति ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई
- समीर के ऊपर 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
एएनआई, मुंबई। मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी अभिनेत्री क्रांति रेडकर को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडकर को पाकिस्तानी नंबरों से अश्लील मैसेज भी आ रहे हैं।
क्रांति रेडकर ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि समीर वानखेड़े सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस को लेकर सुर्खियों में आए थे।
Maharashtra | Actress Kranti Redkar wife of former Mumbai NCB Zonal Director Sameer Wankhede received death threats, and obscene messages coming from Pakistani numbers, Sameer Wankhede's wife has lodged her complaint at Goregaon Police Station: Mumbai Police
— ANI (@ANI) March 8, 2024
समीर के ऊपर 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
समीर के ऊपर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। साथ ही यह भी आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग भंडाफोड़ मामले से निकालने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी।
