विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली से पहले ओमिक्रान के एक और सब वेरिएंंट ने देश में रखा कदम, पुणे में मिला पहला केस, जानें कितना है खतरनाक

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 18 Oct 2022 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2022 01:49 PM (IST)

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के नये मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। इनमें ओमिक्रान का नया ...और पढ़ें

पुणे में मिला ओमिक्रान के नये सब वेरिएंट का पहला केस
पुणे में मिला ओमिक्रान के नये सब वेरिएंट का पहला केस

मुंबई (महाराष्‍ट्र), एजेंसी। देश में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों में त्‍योहार को लेकर जोश व उत्‍साह हैं। सभी खरीददारी में जुटे हुए हैं, लेकिन इन्‍हीं सबके बीच ओमिक्रॉन का एक और सब वेरिएंट XBB ने दस्‍तक दे दी है। मालूम हो कि महाराष्‍ट्र में पिछले हफ्ते के मुकाबले कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में 17.7 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। इसकी जानकारी राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में दी गई है।

राज्‍य में कोरोना के दर्ज हो रहे नये मामलों में ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट XBB भी शामिल है, जिसके मामले इससे पहले केरल सहित देश के अन्‍य हिस्‍सों से सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, महाराष्‍ट्र से ओमिक्रॉन के अलग सब वेरिएंट्स जैसे कि BA.2.3.20 और BQ.1 के मामले भी सामने आए हैं। बीक्‍यू.1 का भारत में पहला केस बीते सोमवार को पुणे में मिला है। 

जानें कितना खतरनाक है BQ.1

महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, XBB के प्रसार होने की क्षमता BA.2.75 सब वेरिएंट से कहीं ज्‍यादा है और इंसान की प्रतिरक्षा प्रणाली पर इसका असर ज्‍यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते 10 से 16 अक्‍टूबर के बीच राज्‍य में कोरोना के मामलों में 3 से 9 अक्‍टूबर की समयावधि की तुलना में 17.7 फीसदी की वृद्धि होने की संभावना है। 

Omicron BA.7: ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट की वजह से दिवाली के बाद आ सकती है नई लहर, ऐसे करें बचाव

महाराष्‍ट्र के इन जगहों में संक्रमण के मामलों में अधिकता

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक संक्रमण के मामलों में यह वृद्धि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में देखी जा रही है। 17 अक्‍टूबर को देश में ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट BQ.1 का पहला मामला पुणे से सामने आया। इसे BA.5 सब वेरिएंट का वंशज माना जा रहा है, जो अमेरिका में दर्ज हुए कोरोना के 60 फीसदी मामलों के लिए जिम्‍मेदार है।

त्‍योहार में बढ़ सकते हैं नये मामले  

स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले सर्दी के मौसम में संक्रमण के मामलों में अधिकता देखी जा सकेगी, खासकर त्‍योहारों के दौरान इनके बढ़ने की संभावना कहीं अधिक हैं। संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) पर गौर फरमाते हुए कहा जा रहा है कि ओमिक्रान के एक अन्‍य सब वेरिएंट BA.2.75 में 95 फीसदी से 76 फीसदी तक की कमी आई है। नये सब वेरिएंट के सामने आने के साथ स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि लोग फ्लू जैसे लक्षणों को गलती से भी नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्‍सकीय सलाह लें।

Omicron New Variant: देश में मिला पहले से अत्याधिक खतरनाक ओमिक्रोन का नया वैरिएंट