Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Fire: मुंबई के साकीनाका-खैरानी रोड पर गोदाम में लगी आग, दमकल के आठ वाहन मौके पर

    By AgencyEdited By: Babita Kashyap
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 09:07 AM (IST)

    Mumbai Fire News मुंबई के साकीनाका-खैरानी रोड ( Sakinaka-Khairani road) पर लेवल-2 की आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल के आठ वाहने मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    Mumbai Fire News: मुंबई के साकीनाका-खैरानी रोड ( Sakinaka-Khairani road) पर एक गोदाम में आग

    मुंबई, एजेंसी। Mumbai Fire: मुंबई के साकीनाका-खैरानी रोड ( Sakinaka-Khairani road) पर एक गोदाम में मंगलवार सुबह लेवल-2 में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक दमकल के आठ वाहन मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में अभी ठीक से पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी इतनी ही सूचना मिल पायी है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    दीपावली की रात ठाणे में 11 जगह लगी आग

    महाराष्ट्र के ठाणे में दीपावली पर हुई आतिशबाजी के कारण 11 स्‍थानों पर आग लगने की खबर मिली है। ठाणे फायर ब्रिगेड को दीपावली की रात आग लगने की 16 कॉल आईं थी जिनमें से 11 पटाखों की वजह से आग लगने की थी। ठाणे नगर निगम ने बताया कि दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ें-

    Mumbai Fire News: मुंबई के साकीनाका-खैरानी रोड पर गोदाम में लगी आग, दमकल के आठ वाहन मौके पर

    MBBS हिंदी की प्रथम व द्वितीय वर्ष की पुस्तकों में हो सकता है संशोधन, छात्रों से लिया जाएगा फीडबैक