Move to Jagran APP

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का निधन

अभिनेता धर्मेंद को बॉलीवुड में लांच करने वाले दिग्गज फिल्म निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का निधन

By BabitaEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 01:22 PM (IST)
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का निधन
मुंबई, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का शनिवार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार वृंदावन धाम में कर दिया गया। हिंगोरानी ने ही 1960 में अपनी फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से अभिनेता धर्मेंद्र को लांंच किया था। बाद में धर्मेंद्र बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में स्थापित हुए।

उनके देहांत पर धर्मेंद्र ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जिस व्यक्ति ने मुंबई आए इस अकेले शख्स (धर्मेंद्र) को सहारा दिया, वह हमें छोड़कर चले गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हिंगोरानी ने 1960 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन दशक के अपने करियर में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्में बनाई। धर्मेंद्र के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.