महाराष्ट्र: पालघर में बाढ़ की ऐसी तबाही... मां की लाश लिए छत पर फंसा रहा परिवार, नहीं मिली मदद
पालघर में बाढ़ के कारण एक परिवार को अपनी मृत मां के शव के साथ घंटों छत पर बिताने पड़े।

शव के साथ घंटों तक छत पर फंसा रहा परिवार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक मार्मिक मामला सामने आया है। पालघर जिले में एक परिवार को अपनी मां के शव के साथ कई घंटे छत पर बिताने पड़े। करीब 4 घंटे के बाद परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
जलस्तर घटने के बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है।
घटना पालघर के देविपाड़ा गांव की है, 55 वर्षीय अनुस्या मनोहर लीलाका निधन हो गया था और परिवार शोक में डूबा हुआ था। इसी दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने परिवार की मु्श्किलों को और बढ़ा दिया। घर में तेजी से पानी भरने लगा और देखते ही देखते जलस्तर बढ़ता चला गया।
बाढ़ का पानी तेजी से उनके घर में घुसने लगा और परिवार के लिए वहां रहना असंभव हो गया । परिवार को जान बचाने के लिए शव के साथ घर की टीन की छत पर चढ़ना पड़ा। परिवार करीब 4 घंटे तक छत पर फंसा रहा और राहत का इंतजार किया।
करीब 4 घंटे के बाद जलस्तर कम हुआ और परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया। परिवार महिला का अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन बाढ़ के पानी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि, जब हालात सामान्य हो गए और बाढ़ का पानी उतर गया तब परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
इस घटना के बाद देविपाड़ा के निवासी प्रशासन से नाराज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का दावा है कि परिवार को अभी तक प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है।
