विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मंच से महिला अधिकारों की बात, लेकिन बिल के खिलाफ देते हैं वोट', राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला

Published: Sun, 23 Aug 2026 04:36 PM (IST)

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर महिला अधिकारों की बात करने और महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाया।

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी को फडणवीस ने घेरा

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी को फडणवीस ने घेरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पुणे में दिए गए राहुल गांधी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी मंच से तो महिला अधिकारों की बात करते हैं। लेकिन महिलाओं को अधिकार देने के लिए उठाए जा रहे सबसे क्रांतिकारी कदम महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करते हैं, और उसके खिलाफ वोट देते हैं।

फडणवीस ने यह बात रविवार को नागपुर में आयोजित मंथन 4 युवा के समापन समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही।

जेन-जी और युवाओं से संवाद

फडणवीस ने ‘मंथन 4 युवा’ में जेन-जी और युवाओं से संवाद करते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति उनके लिए व्यवसाय या कमाई का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का मिशन है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल दर्शक बनकर न रहें, बल्कि समाज और महाराष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जेन-जी, जेन-अल्फा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को संवाद का अवसर दिया गया।

आयोजकों की ओर से एक लाख से अधिक युवाओं, 500 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों, 600 कैंपस एंबेसडरों और 1,500 स्वयंसेवकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। फडणवीस ने अपने संबोधन के जरिए युवाओं के सामने अपनी राजनीतिक यात्रा और वैचारिक पृष्ठभूमि भी रखी।

लाल चौक और रामजन्मभूमि आंदोलन के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि उनकी राजनीति की शुरुआत सत्ता की राजनीति से नहीं, बल्कि विचार और सामाजिक बदलाव की प्रतिबद्धता से हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि 1992 में बाबरी ढांचा गिराए जाने के समय वह अयोध्या में मौजूद थे और आज भी उस समय वहां रहने पर उन्हें गर्व है। कार्यक्रम में 585 ध्वजधारी ढोलवादकों ने हिस्सा लेकर एक वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया।

युवाओ को बताया महाराष्ट्र की बड़ी ताकत

अपने संबोधन में फडणवीस ने युवाओं की ऊर्जा को महाराष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और सेवा भावना के बूते विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

‘मंथन 4 युवा’ की थीम लर्न, लीड, क्रिएट, सर्व (सीखो, नेतृत्व करो, रचो और सेवा करो) का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं को सीखने के साथ नेतृत्व, रचनात्मकता और समाजसेवा से जुड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं की उद्यमशीलता और स्टार्टअप पर भी जोर दिया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप के लिए अलग फंड तैयार किया है और युवा उद्यमियों को आगे बढ़ने में मदद की जा रही है। उनका कहना था कि नई पीढ़ी केवल नौकरी तलाशने वाली न बने, बल्कि रोजगार देने वाली शक्ति के रूप में भी आगे आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।