विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सही समय आने पर सब पता चल जाएगा', NCP विलय पर बोलीं सुनेत्रा पवार

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:33 PM (IST)

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर सीधा जवाब देने ...और पढ़ें

एनसीपी विलय पर सुनेत्रा पवार का बयान

एनसीपी विलय पर सुनेत्रा पवार का बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों पर बुधवार को कोई सीधा जवाब देने से परहेज किया।

उन्होंने कहा कि इस बारे में उचित समय आने पर सब कुछ पता चल जाएगा। उनके इस बयान से दोनों गुटों के विलय को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है।

पिछले सप्ताह सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों गुटों के विलय की संभावनाएं तेज हो गई थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल को 10 नवंबर के बाद संभावित बैठक के बारे में चर्चा करते हुए भी देखा गया था। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी दावा किया था कि यदि अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय इसी वर्ष फरवरी में हो गया होता।

बुधवार को पत्रकारों ने जब सुनेत्रा पवार से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि सभी की दिलचस्पी फिलहाल एक दूसरे मुद्दे में अधिक है, लेकिन आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय अलग है। विलय के बारे में समय आने पर सबको जानकारी मिल जाएगी।

सुनेत्रा पवार भगवान बिरसा मुंडा की 191वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इसके तहत 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में सेवा सप्ताह आयोजित होगा।

पुणे और बीड़ जिलों में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता, जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।