विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के नशे में कांस्टेबल ने पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:35 AM (IST)

पुणे में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट में ...और पढ़ें

घर की प्रतीकात्मक तस्वीर।

घर की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. शराब के नशे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले का गेट तोड़ा।

  2. हादसे के बाद कांस्टेबल हिरासत में, पूछताछ जारी है।

  3. सुरक्षा पर सवाल, कांस्टेबल का पुराना रिकॉर्ड।

पीटीआई, पुणे। पुणे में शराब पीकर गाड़ी चलाना कांस्टेबल को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने अपनी कार पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के बंगले के गेट से टकरा दी।

गेट पर कार के टकराते ही वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिस जवान हरकत में आ गए। इस हादसे के बाद कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हादसे में नहीं हुआ कोई घायल

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को कैंटोनमेंट इलाके में स्थित कमिश्नर के सरकारी आवास पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 

हादसे के वक्त अकेला था कांस्टेबल

अधिकारियों के अनुसार, जब कांस्टेबल ने कमिश्नर के घर के गेट में कार मारी, तब वह गाड़ी में अकेला था। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए अमितेश कुमार ने बताया कि घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनात्मक मामलों का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

पहले भी अपराध में शामिल रहा है कांस्टेबल

इस हादसे को अंजाम देने वाला कांस्टेबल पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में सस्पेंड किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।

जारी है आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी, जो कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है, उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इधर इतने सीनियर अधिकारी के घर के दरवाजे पर ऐसी घटना सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। क्या समय रहते इस हादसे को टाला जा सकता है। इन सवालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को फिर से पुख्ता करने की तैयारी हो रही है, ताकि दुबारा ऐसी घटना ना हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।