महाराष्ट्र: गुस्से में आकर कर दी दोस्त की हत्या फिर 20 दिन बाद सरेंडर, आरोपी बोला- डरावने सपने आते थे
महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक व्यक्ति ने शराब पीते हुए मामूली बहस में अपने दोस्त की हत्या कर दी।

डोंबिवली में दोस्त की हत्या कर 20 दिन बाद सरेंडर (AI जेनेरेटेड)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ठाणे। महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने दोस्त की हत्या कर दी और 20 दिन बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. क्योंकि आरोपी को उसके मृत दोस्त के डरावने सपने आ रहे थे।
कैसे दिया हत्या को अंजाम?
डोंबिवली के मोथागांव में राणे वाले विशाल कदम और प्रभु कराकड़े पक्के दोस्त थे। 9 अक्टूबर को शराब पीते समय हुई मामूली बहस में प्रभु ने विशाल को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। बाद में मकान मालिक संदेश म्हात्रे की मदद से शव को बोरे में भरकर खाड़ी के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया।
प्रभु को लगा कि वह बच गया है, लेकिन दोस्त के सपनों ने उसे इतना परेशान कर दिया कि अंत में उसने खुद को पुलिस के सरेंडर कर दिया।हत्या के बाद लगातार 20 रातों तक प्रभु सो नहीं सका, क्योंकि उसे अपने सपनों में बार-बार अपना दोस्त दिखाई देता था। अपने मृत दोस्त के ख्यालों से बुरी तरह परेशान होकर और पछतावे में डूबे प्रभु ने ठाणे पुलिस के पास जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी मकान मालिक भी गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, प्रभु ने हत्या के बाद शहर से भागने की योजना बनाई थी, लेकिन लगातार आने वाले बुरे सपनों की वजह से आखिरकार उसे खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा। पुलिस ने प्रभु के साथ-साथ उसके मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसने शव को ठिकाने लगाने और सबूत छिपाने में मदद की थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। अब पुलिस हत्या के असली मकसद और इस अपराध में मकान मालिक की भूमिका की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।