विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस संदिग्धों को वित्तीय सहायता देने के मामले में डॉक्टर हिरासत में

By BabitaEdited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 03:40 PM (IST)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से एक डॉक्टर को आइएसआइएस संदिग्धों को कथित तौर पर वित्तीय सहायता मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आइएस संदिग्धों को वित्तीय सहायता देने के मामले में डॉक्टर हिरासत में
आइएस संदिग्धों को वित्तीय सहायता देने के मामले में डॉक्टर हिरासत में

औरंगाबाद, एजेंसी। पुलिस ने आइएसआइएस संदिग्धों को कथित तौर पर वित्तीय सहायता मुहैया कराने के मामले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया है। आइएसआइएस संदिग्धों को इस साल जनवरी में एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 26 किलोमीटर दूर खुलदाबाद में तड़के डॉक्टर को हिरासत में लिया गया. हालांकि, उन्होंने कोई और जानकारी देने से इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ के दौरान और जानकारी सामने आएगी।

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन आइएसआइएस से कथित संबंधों को लेकर ठाणे और औरंगाबाद में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था और एक किशोर को हिरासत में लिया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के संबंधित प्रावधानों और बॉम्बे पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है ।एटीएस ने कहा कि आरोपी बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहा था।