दिलीप कुमार की किडनियां ठीक से नहीं कर रहीं काम
डॉ. निखिल गोखले की अगुआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
मुंबई, प्रेट्र। अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (94) को किडनी की परेशानी सामने आई है। उनकी किडनियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसका इलाज किया जा रहा है। दिलीप कुमार को डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायत पर बुधवार को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने शुक्रवार को कहा, 'उनकी दोनों किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। डॉ. निखिल गोखले की अगुआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।Ó
अभिनेता की किडनी फेल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर बयान देना अभी जल्दबाजी है। इससे पहले दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा, 'हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इंशाअल्ला वह जल्द ठीक हो जाएं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।Ó दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटाÓ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।