विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप एक दिन जरूर CM बनेंगे...' अजित पवार को लेकर फडणवीस ने ऐसा क्यों कहा?

Published: Thu, 19 Dec 2024 08:01 PM (IST)

अजित पवार की ओर इशारा करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आपको स्थायी उपमुख्यमंत्री कहा जाता ...और पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार किसी न एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।(फोटो सोर्स: जागरण)
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार किसी न एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि वो और उनके सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे 24 घंटे, सातों दिन काम करेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अजित पवार सुबह काम करेंगे क्योंकि वो जल्दी उठने वाले व्यक्ति हैं। मैं दोपहर से आधी रात तक ड्यूटी पर रहूंगा और रात में आप जानते हैं कौन रहेंगे।

वह नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के संयुक्त अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में हुई बहस का जवाब दे रहे थे।

अजित पवार किसी दिन मुख्यमंत्री बनेंगे: देवेंद्र फडणवीस

अजित पवार की ओर इशारा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा, "आपको 'स्थायी उपमुख्यमंत्री' कहा जाता है, लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे।"

भाजपा के 19, शिवसेना के 11 एवं राकांपा के नौ मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। अब मुख्यमंत्री एवं दो उपमुख्यमंत्रियों को मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 42 हो गई है। यह मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानमंडल के नागपुर में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले हुआ है।

यह भी पढ़ें: Fadnavis Cabinet: फडणवीस मंत्रिमंडल की लिस्ट से कई दिग्गजों के नाम कटे, शिंदे के दो करीबियों की भी छुट्टी