Move to Jagran APP

मुंबई में फिर एक महिला डाक्टर ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

मुंबई के अंधेरी में पेशे से डेंटिस्ट ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली महिला का महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम केफ्लैट में फंदे से लटका पाया गया।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 09:14 AM (IST)
मुंबई में फिर एक महिला डाक्टर ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
मुंबई में फिर एक महिला डाक्टर ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के अंधेरी में गुरुवार को एक 31 वर्षीय महिला, पेशे से डेंटिस्ट ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृत महिला की पहचान डाक्टर स्वाति शिगवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के एक फ्लैट में शाम लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर ये महिला फंदे से लटकी हुई पायी गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

loksabha election banner

डाक्टर पायल तडवी आत्महत्या मामला

कुछ माह पहले नायर अस्पताल के टॉपिकल नेशनल मेडिकल कॉलेज में गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स के सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली डाक्टर पायल तडवी ने आत्‍महत्‍या कर ली थी। पायल अपने वरिष्ठ डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग थी। ये डॉक्टर उस पर जातिगत टिप्पणी कर अक्सर परेशान करते थे।

डाक्टर पायल तडवी की शादी 2016 में डाक्टर सलमान से हुई थी। सलमान मुंबई के ही बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस प्रताड़ना के बारे में वह बताते हैं, दिसबंर 2018 में एक शाम डिनर के बाद हम दोनों साथ थे और वो अचानक ही जोर-जोर से रोने लगी, कहने लगी कि अब उससे सहा नहीं जाता है।

मैंने उसे कुछ दिन अस्पताल जाने नहीं दिया। घर पर रहकर वो ठीक हो गई थी। करीब एक सप्ताह बाद मैं उसके साथ हेड ऑफ डिपार्टमेंट से मिला। हमने उन्हें इस पूरे प्रकरण के बारे में बताया। मैंने उनसे कहा था कि मुझे मेरी बीवी हंसती खेलती चाहिए। उसका मानसिक संतुलन खराब नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पायल को एक कोर्स के लिए दूसरी यूनिट में भेज दिया। फरवरी 2019 तक वो ठीक थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.