विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैडम आपका कुरियर लाया हूं, साइन के लिए Pen मिलेगा...', बहाने से घर में घुसा शख्स, युवती का किया रेप

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Thu, 03 Jul 2025 11:06 AM (IST)

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है और उस वक्त अपने अपार्टमेंट में अकेली थी क्योंकि ...और पढ़ें

यह शर्मनाक हरकत बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई।
यह शर्मनाक हरकत बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई।

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसी शर्मनाक घटना घटी जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक अज्ञात शख्स ने कुरियर डिलीवरी एजेंट बनकर एक 22 साल की युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक हरकत बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई।

इंसान के वेश में हैवान शख्स ने ना सिर्फ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, बल्कि युवती के फोन में एक सेल्फी और धमकी भरा मैसेज भी छोड़ा, जिसमें उसने कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है और उस वक्त अपने अपार्टमेंट में अकेली थी, क्योंकि उसका भाई शहर से बाहर गया हुआ था। आरोपी ने कुरियर डिलीवरी का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और हस्ताक्षर के लिए पेन मांगने के बहाने दरवाजा बंद कर लिया।

बेहोशी के लिए स्प्रे के इस्तेमाल की आशंका

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने बताया कि जैसे ही युवती पेन लाने के लिए मुड़ी, आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता को कुछ भी याद नहीं, क्योंकि वह करीब 8:30 बजे होश में आई। पुलिस को शक है कि आरोपी ने युवती को बेहोश करने के लिए किसी तरह का स्प्रे या पदार्थ इस्तेमाल किया होगा, जिसकी जांच की जा रही है।

पीड़िता ने होश में आने के बाद अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और पाया कि आरोपी ने पीड़िता के फोन में एक मैसेज छोड़ा था, जिसमें उसने धमकी दी कि उसने उसकी तस्वीरें ले ली हैं और अगर उसने इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का चेहरा

पुलिस ने बताया कि इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार), 77 और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि इस हैवान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा, एक यात्री ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर उठाए सवाल