Move to Jagran APP

Maharashtra: महिंद्रा समूह ने महाराष्ट्र में शुरू की 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स', संयंत्रों से अस्पतालों व घरों तक पहुंचाई जाएगी ऑक्सीजन

Maharashtra महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी के मद्देनजर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को ऑक्सीजन ऑन व्हील्स परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत उत्पादन संयंत्रों से ऑक्सीजन को अस्पतालों और घरों तक पहुंचाया जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 10:30 PM (IST)
महाराष्ट्र में महिंद्रा समूह ने महाराष्ट्र में शुरू की 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स'। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। Maharashtra: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण पैदा हुई ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी के मद्देनजर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत उत्पादन संयंत्रों से ऑक्सीजन को अस्पतालों और घरों तक पहुंचाया जाएगा। समूह की इरादा इस योजना का विस्तार पूरे देश में करने का है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मृत्युदर में कमी के लिए आज ऑक्सीजन अहम है। समस्या ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं है, बल्कि उत्पादन संयंत्रों से अस्पतालों और घरों तक उसका परिवहन है। महिंद्रा लाजिस्टिक्स के जरिये लागू परियोजना ऑक्सीजन ऑन व्हील्स से हम इस फासले को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' के तहत ऑक्सीजन उत्पादकों को अस्पतालों व घरों से जोड़ने के लिए स्थानीय मार्गों पर ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है। एक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है और भंडारण स्थल की पूर्ति स्थानीय रीफिलिंग प्लांट से की जाती है।

loksabha election banner

आनंद महिंद्र ने कहा कि मैंने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वादा किया था और सिर्फ 48 घंटे में महिंद्रा की टीम ने पुणे और चाकन में 20 बलेरो के साथ इस कार्यक्रम को शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि तत्काल आवश्यकता पर 13 अस्पतालों को 61 जंबो सिलेंडरों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। अगले 48 घंटों में 50 से 75 अन्य बलेरो के साथ मुंबई, ठाणे, नासिक और नागपुर में इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इधर, कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सुर कोकिला और भारत रत्‍‌न लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख रुपये दान किए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता ने ऐसा कर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी कोरोना के खिलाफ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की। गौरतलब है कि देश के अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी कोरोना संकट बहुत ही भयावह रूप ले चुका है। दिल्ली, उप्र सहित अन्य राज्यों की तरह यहां भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.