Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में एक दिन में 10,483 लोग हुए संक्रमित, 300 की मौत
Mumbai Coronavirus News Update महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10483 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 490262 तक पहुंच गयी।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,483 नये केस दर्ज किये गये और 300 संक्रमितों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4,90,262 तक पहुंच चुका है, जिनमें से 1,45,582 मरीज सक्रिय हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 3,27,281 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं और कुल 17,092 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 11,514 नए मरीजों की पहचान हुई थी और 316 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,79,779 तक पहुंच गयी थी। 1,46,305 मरीज सक्रिय बताये गये थे और 3,16,375 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया था। इस महामारी के कारण राज्य में वीरवार तक 16,792 लोगों की जान जा चुकी थी।
पुणे शहर में वीरवार को 1,440 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किये गये और 27 संक्रमितों की मौत हुई। जिले में वीरवार तक कुल 1,456 संक्रमितों की इस महामारी से मौत हो चुकी थी और 1,196 रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।
मुंबई में वीरवार को कोरोना के 910 नए मरीज सामने आये और 57 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। 988 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में वीरवार तक 1,20,165 मरीज इस महामारी से संक्रमित हो चुके थे , 20,562 मरीज सक्रिय थे। कुल 92,661 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया था जबकि 6,645 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी थी। मुंबई में रिकवरी रेट 77% बताया गया था।
वहीं मुंबई के घनी आबादी वाले क्षेत्र धारावी में वीरवार को कोरोना के आठ नए मामले दर्ज किये गये थे। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार इस क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 2597 तक पहुंच गयी थी और 82 मरीज सक्रिय थे। 2597 लोगों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया था।