विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉफी, साजिश और हत्या... CCTV ने खोला राज, सिया और चेतन एक-दूसरे पर लगा रहे केतन हत्याकांड का आरोप

Published: Thu, 25 Jun 2026 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 06:34 PM (IST)

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है, जहां मंगेतर सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

Ketan Agarwal Murder Case: कॉफी, साजिश और हत्या... CCTV ने खोला राज, सिया और चेतन एक-दूसरे पर लगा रहे केतन हत्याकांड का आरोप

Ketan Agarwal Murder Case: कॉफी, साजिश और हत्या... CCTV ने खोला राज, सिया और चेतन एक-दूसरे पर लगा रहे केतन हत्याकांड का आरोप

HighLights

  1. केतन हत्याकांड में मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन पर आरोप।

  2. दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का आरोप।

  3. कैफे में बैठकर की थी केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Pune Murder Case : केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal Murder Case) मामले में नया मोड़ सामने आया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) पर अपने प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के साथ केतन की हत्या करने का आरोप लगा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोहागढ़ किले (Lohagad Fort) से केतन को धक्का देकर उनकी जान लेने के कुछ दिनों बाद, उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिया और चेतन दोनों ही एक-दूसरे पर केतन की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

सिया और चेतन ने कैफे में की मर्डर की प्लानिंग

पुलिस के मुताबिक, जिस दिन 18 जून को केतन की हत्या हुई थी, उसी दिन चेतन और सिया एक कैफे में मिले थे। उस मीटिंग में दोनों ने तय किया कि किले पर ले जाकर केतन की हत्या कैसे करनी है।

चेतन और सिया ने किले पर ऐसी जगह की तलाश की, जहां से केतन को नीचे धकेला जा सके। दोनों ने जिस कैफे में बैठकर सुबह हत्या की प्लानिंग की थी, दोपहर तक उस घटना को अंजाम दे दिया।

Ketan Murder case (2)

सिया और चेतन ने बचने का प्लान भी बनाया था। सिया ने घरवालों को बताया कि केतन का किले से पैर फिसल गया, जिससे वो खाई में गिर गया। लेकिन सिया के बार-बार बयान बदलने से केतन के घरवालों को शक हुआ और इस शक की सुई सिया पर जाकर अटकी।

कई महीनों से संपर्क में थे सिया और चेतन

चेतन और सिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस सूत्रों का दावा है कि जांच से पता चला है कि सिया और चौधरी कई महीनों से संपर्क में थे और केतन के लोहगढ़ किले की चट्टान से गिरने से एक दिन पहले शहर के एक कैफे में मिले थे।

पूछताछ के दौरान, जब दोनों का आमना-सामना कराया गया तो उनकी एकता टूट गई और दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया।

जांचकर्ता अब केतन की मौत से जुड़ी घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए उनके बयानों, कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'फोटो खिंचवाते वक्त फिसला केतन का पैर', लेकिन मोबाइल में नहीं मिली एक भी तस्वीर; सिया के झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश