विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर 28.10 करोड़ की कोकीन बरामद, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 10 Jan 2023 10:22 AM (IST)

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति से 28.10 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन को जब्त किया ...और पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर 28.10 करोड़ की कोकीन बरामद।
मुंबई एयरपोर्ट पर 28.10 करोड़ की कोकीन बरामद।

मुंबई, एएनआई। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कोकीन का एक बड़ा ज़खीरा ज़ब्त किया है। कस्टम विभाग के अधिाकारियों ने एक भारतीय नागरिक को कोकीन की तस्करी करने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से 28.10 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन को जब्त किया है। अधिकारियों को उसके पास से 28.10 करोड़ रुपये मूल्य की 2.81 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है।

डफल बैग में छिपाकर कोकीन की तस्करी

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जांच से पता चला है कि कोकीन एक डफल बैग में छिपाकर रखा गया था। पैक्स को उन व्यक्तियों द्वारा ड्रग्स ले जाने का लालच दिया गया था। जबकि वह व्यक्ति उससे केवल सोशल मीडिया पर मिला था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि तस्करी में शामिल होने के लिए व्यक्ति को हनी ट्रैप भी किया गया था।

यह भी पढ़े:  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।